अजमेर। अजमेर शहर के धोलाभाटा से एक घटना सामने आई है। जहाँ स्थानीय लोगों ने मोटर चोरी करते पकड़े गए। दो चोरों को रस्सी से बांधकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
यह घटना अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के धोलाभाटा इलाके की है।
चोरों को कथित तौर पर मोटर चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की।
सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।