अजमेर। बूंदी के राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर बासनी गणेशजी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार उमर गांव के पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (करीब 55 वर्ष), पुत्र गंगाराम मीणा, निवासी उमर, अपनी मोपेड से देवली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबू मोहन मीणा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।