Tue. Oct 20th, 2026
20240124_064156

अजमेर, 23 जनवरी। उर्स मेला-2024 के शान्तिपूर्वक सम्पन्न होने पर प्रशासन द्वारा मंगलवार को शुकराना की चादर चढ़ाई गई। चादर सम्भागीय आयुक्त श्री महेश चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती लता मनोज कुमार, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित तथा पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट ने चढ़ाई। उर्स मेला-2024 शान्तिपूर्वक एवं निर्विघ्न सम्पन्न होने पर अमन और शान्ति की दुआ के साथ चादर पेश की गई। श्री मुक्कदस मोईनी के माध्यम से चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के., मेला मजिस्टे्रेट श्री जगदीश प्रसाद गौड़, उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री सुरेश सिन्धी, जेएलएन की उप अधीक्षक डॉ. शालीनी मीणा, चिकित्सा विभाग की एसएमओ डॉ. स्वीटी मीणा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *