Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 23 जनवरी। अवैध खनन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को अवैध स्टॉक जब्त किया गया।

 

खनि अभियन्ता श्री जयप्रकाश गोदारा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशानुसार अधीक्षण खनि अभियन्ता श्री पुष्कर राज आमेटा की देखरेख में जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को गेगल थाना क्षेत्र मेें खान विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, वन विभाग एवं परिवहन विभाग के दलों ने औचक कार्यवाही को अंजाम दिया। एमसेण्ड का अवैध स्टॉक करने वाले के विरूद्व कार्यवाही कर 50 टन स्टॉक जब्त किया गया। जुर्माना भी वसूल किया गया। जिले में अवैध खनन के विरूद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *