Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260619_143419

अजमेर। मौसम विभाग ने राजस्थान के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून पूर्व की सक्रियता के कारण राज्य के 12 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट, और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा 12 जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बाड़मेर, पाली, जालोर और सिरोही को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बारिश के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे उमस और गर्मी का असर बरकरार है।

One thought on “30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *