Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260613_195925

अजमेर। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। यह अमृतकाल है। देश ने तेजी से तरक्की की है। मोदी देश के प्रधान सेवक, लगातार जनकल्याण में जुटे हुए हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा सभी को फायदा हुआ है। सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के नए आयाम

,आमजन को साथ लेकर काम किया गया है, मोदी जी ने जनता का विश्वास जीता है

ऎसा नेतृत्व देश में कभी नहीं रहा

हम 2047 तक विकसित भारत बन जाएंगा

उन्हें 32 विश्वस्तरीय सम्मान मिले हैं, यह देश को सम्मान है

अब हम थर्ड वल्र्ड नेशन नहीं हैं

हम विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, यह गर्व की बात है

समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत मिली है

इस ऑफ लिविंग और इस ऑफ डूइंग में हमने तरक्की की है

हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजीटल क्रांति, वश्विक मंच पर मजबूती मिली है

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सशक्त किया है

राम मंदिर, सोमनाथ, काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल में विकास हुआ है

यह उपलब्धियां सामुहिक हैं 

केवल घोषणा नहीं, काम करके दिखाया हैं

आज भारत अमृतकाल में आगे बढ़ रहा है

केन्द्रीय बजट में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 2014 में 17 लाख करोड़ का बजट अब 2026 में बढ़ कर 50 लाख करोड़ का हो गया है सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है

कृषि बजट भी बहुत बढ़ाया गया है। 

12 सालों में 4 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है। 

पीएमजीएसवाय के तहत 99 प्रतिशत गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टीविटी और मजबूत हुई है। एक्सपे्रस वे, कॉरिडोर और भारतमाला प्रोजेक्ट्स ने देश के विकास को नई गति दी है। नेशनल हाइवे नेटवर्क में भी 12 सालों में 1.47 लाख किमी हो गया है। आज हर दिन 34 किमी से ज्यादा। नए राजमार्ग बन रहे हैं।

रेल्वे विद्युतीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण, नए ब्रिज बने हैं। 

गरीब को लाभ दिया गया, हर घर जल,सड़क बेटियों को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण युवा

25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपरहैं आज। 81 करोड़ लोगों तक मुफ्त अनाज, डीबीटी हो रहा है। 

मुद्रा योजना 57 करोड़ लोन स्वीकृत

पीएम किसान सम्मान निधि की 17 वीं किश्त जारी। करीब 4.3 लाख करोड़ रूपए किसानों को हस्तांतरित। सीधा किसान के खाते में पैसा जा रहा है

अब किसान, महिला, युवा की सोच में बदलाव आया है। यह मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 

करोड़ों किसानों को फायदा हुआ, हम विश्व के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देश बने है।

आयुष्मान भारत में करोड़ों हैल्थ कार्ड जारी हुए

19 हजार जन औषधि केन्द्रों पर सस्ती दवाएं उपलब्ध है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार काम हुआ है।

उज्जवला योजना के तहत 11 करोड़ परिवार लाभान्वित हुए हैं। लखपति दीदी योजना में तीन करोड़ महिला लाभान्वित हुई हैं। 10 करोड़ महिलाएं एसएचसी से लाभान्वित हुई है। सेना में उन्हें स्थायी कमीशन मिला है। 

प्रसवकालीन अवकाश 26 सप्ताह हुआ है

युवाओं को 40 लाख करोड़ का मुद्रा लोन दिया गया है। 

 

 

 बेटियों को सुरक्षित व सशक्त करने का मोदी सरकार ने काम किया है। युवाओं की अगर हम बात करें तो 40 लाख करोड़ का मुद्रा ऋण युवाओं को दिया है। लगभग 12 लाख नए रोजगार का सृजन हुआ है, देशभर में लगभग 2.2 लाख स्टार्टअप्स हुए हैं। आज की तारीख में अगर हम देखें तो स्टार्टअप्स और भी बढ़ेंगे, क्योंकि अब हर युवा चाहता है कि मैं कुछ नया शुरू करूँ। क्योंकि अब बहुत आसानी से ऋण मिल रहा है और हर प्रकार से सरकार उसको हैंड होल्डिंग का काम कर रही है, सहयोग का काम कर रही है। लगभग 2 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना में 30 लाख कारीगरों को कौशल ऋण प्राप्त हुआ है, 74 लाख पीएम स्वनिधि ऋण भी हमारी सरकार ने दिए हैं।

 अगर हम पेयजल की बात करें तो जल जीवन मिशन में 16 करोड़ से अधिक घरों तक जल पहुँचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण हुए हैं। पीएम आवास योजना में लगभग 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान बने हैं। पीएम सूर्यघर बिजली योजना में 1 करोड़ रूफटॉप सोलर सिस्टम भी पहुँचाने का काम किया है।

 हम अगर डिजिटल और आर्थिक विकास की बात करें तो डिजिटल साक्षरता अभियान में 6 करोड़ लाभान्वित हुए हैं। गाँवों में 4 जी कनेक्टिविटी हुई है। प्रगति प्लेटफॉर्म डिजिटल गवर्नेंस का डिजिटल गवर्नेंस एक गेम चेंजर की तरह स्थापित हुआ है। यूपीआई लेन-देन में भारत डिजिटल भुगतान में अग्रणी बना है। जीएसटी संग्रह 22 लाख करोड़ से अधिक पहुँचा है। 12.75 लाख की वार्षिक इनकम टैक्स फ्री है, हम सब जानते हैं यह भी इस बार बजट घोषणा थी केंद्र सरकार की।

 देश का वैश्विक स्तर पर सम्मान बढ़ा है। 2014 में बहुत कम थे, लेकिन अब हम कम से कम 39 देशों में हमारी एंबेसीज हैं। हमारे दूतावास हैं। हम अगर बात करें कोरोना में हमने देखा कि हमने 99 देशों में वैक्सीन पहुँचाने का काम किया। कोई सोच नहीं सकता था कि भारत भी एक मैन्युफैक्चरर के रूप में उभरकर आएगा। हमने वैक्सीन हमारे देश में बनाई और कम से कम 99 देशों में पहुँचाई कोविड के समय।

 ग्लोबल लीडर मोदी जी को विभिन्न देशों में 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। यह भी हम सबके लिए एक गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री जी को पूरे विश्व भर में सम्मानित किया गया है।

जो काम है, यह मोदी जी ने अपने लिए नहीं किए, ना इस मंच के लिए, यह आप ही लोगों के लिए किए हैं और जनता तक बात को पहुँचाने का काम हमारे मीडिया के बंधु कर सकते हैं, इसलिए आप तक तो मुझे अपनी बात रखना मुझे लगता है कि बहुत आवश्यक है।

 धारा 370 समाप्त की, बहुत बड़ी उपलब्धि है हमारी सरकार की। किसी ने सोचा नहीं था कि ऎसा होगा, लेकिन मोदी सरकार जो कहती है वह करकर दिखाती है। तीन तलाक को समाप्त किया। सर्जिकल स्ट्राइक, हमने देखा जब-जब हमारे देश पे अटैक हुआ है तो मुँह तोड़ जवाब दिया है, मोदी सरकार ने हमारी सरकार ने। अब सामने वाले समझ चुके हैं कि कोई भी देश हमारे देश को अगर आँख दिखाएगा तो हम उसके घर के अंदर घुसके उसको मारेंगे, यह बात सबको समझ में आ गई है।

 ऑपरेशन सिंदूर एक बहुत सफल ऑपरेशन था, हम सब ने देखा और उसमें भी महिलाओं को आगे रखकर मोदी सरकार ने एक उदाहरण पेश किया कि हाँ, हमारे देश की महिलाओं को अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह आम हो, चाहे वह कोई भी फील्ड हो, चाहे स्पेस की बात करें, स्पोट्र्स की बात करें, किसी भी चीज़ की बात करें, महिलाओं को नेतृत्व करने का अवसर मोदी सरकार ने दिया है।

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सदन में पेश किया, लेकिन हम सब जानते हैं विपक्ष नारियों को सम्मान नहीं दे सकता, नारी को आगे कभी बढ़ने नहीं दे सकता, इसलिए विपक्ष ने उसका विरोध किया। हमको पूरा विश्वास है कि वह दिन बहुत दूर नहीं है जिस दिन यह जो नारी शक्ति अधिनियम है, सचमुच में एक कानून बनेगा और हमारी महिलाओं को अधिकार मिलेगा। महिला हमारी विधानसभाओं में और लोकसभा में नेतृत्व करेगी। हमारी आधी आबादी का।

 राम मंदिर निर्माण, मुझे लगता है यह भी हम किसी ने सोचा नहीं था कि हम इसको भी इस दिन को भी देखेंगे, लेकिन राम मंदिर का भी निर्माण मोदी सरकार ने किया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, उज्जैन में महाकाल का निर्माण, केदारनाथ का भव्य पुनर्निर्माण, बुद्ध सर्किट, राम सर्किट व प्रसाद योजना में तीर्थ स्थलों का विकास का काम भी मोदी सरकार ने किया।

 नक्सल मुक्त भारत, रेड कॅारिडोर अब ग्रीन ग्रोथ ज़ोन बन चुका है। मैं मानती हूँ यह भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नार्थ ईस्ट को हम मानते थे कि वहाँ पर कोई विकास संभव नहीं है, क्योंकि वहाँ नक्सलवाद था। अब नक्सलवाद को भी समाप्त किया है मोदी सरकार ने यह भी बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण, मोटे अनाज को बढ़ावा देना, वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया, बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया, बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े पाँच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करना, राजपथ को कर्तव्य पथ बनाने का काम भी मोदी सरकार ने किया, नए संसद भवन का निर्माण और सेंगोल की स्थापना की गई।

 अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों को नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया। पोर्ट ब्लेयर को श्री विजय पुरम करना, भारत माता का स्मारक सिक्का जारी करना, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाना, संग्रहालयों का निर्माण करनाए भारत मंडपम सांस्कृतिक केंद्रों का विस्तार।

 आजादी का अमृत महोत्सव हम सब ने देखा। एक पेड़ माँ के नाम, हर घर तिरंगाए मन की बातए फिट इंडिया मूवमेंटए स्किल इंडिया मिशनए वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी को बढ़ावा, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडियाए खेलेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत देशवासियों को प्रोत्साहित करने का काम भी मोदी सरकार ने किया।

 नई शिक्षा नीति नई खेल नीति के माध्यम से शिक्षा में बदलाव आए और खिलाड़ियों को सुविधाएं दी गईं। इससे पहले हमारे जो खिलाड़ी थे उनको बहुत ज्यादा सुविधाएं नहीं मिलती थीं, वह मोदी सरकार ने भी दिलवाई। उनको कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, उनको भी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया। 2014 के बाद पश्चिम बंगाल, हरियाणा, त्रिपुरा, असम में भी एनडीए की सरकार आई, यह भी मैं मानती हूँ बहुत बड़ा काम हुआ है।

 विकसित भारत के संकल्प में यह 12 साल का जो रोडमैप है, यह मैंने आप लोगों के सामने प्रस्तुत किया और मैं आप सब से कहना चाहूँगी कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस देश की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, मैं मानती हूँ कि हम सब लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम उनके साथ काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में हमारा देश आगे नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है।

 और आप सब मीडिया के बंधुओं को भी मैं यही निवेदन करना चाहूँगी कि आज जो सारी बातें मैंने आप लोगों के सामने रखीं, इन सब सब बातों को भी जनता तक पहुँचाने का काम करें। आप हमारी कड़ी हैं, आप जो भी सरकार की बातें होती हैं, जो सरकार की चाहे विकास के काम हों, चाहे उपलब्धियां हों, चाहे अच्छा हो चाहे बुरा हो, सारी बातें आप जनता तक पहुँचाने का काम करते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आज हमारी जो प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जो सारी मोदी सरकार की 12 साल की जो उपलब्धियां हैं, जो मोदी सरकार ने काम किया है, वह सारी बातें भी जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। मैं एक बार आप सबका फिर से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूँ, धन्यवाद आभार, जय हिंद, जय भारत, जय राजस्थान।

3 thoughts on “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता PM नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण हुए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *