अजमेर। अजमेर शहर के डिग्गी चौक इलाके में हुए। 20 वर्षीय युवक ‘बरकत’ की चाकू मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी ‘आजम’ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लंगर की लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपी ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया था। मुख्य आरोपी की पहचान आजम के रूप में हुई है, जिसकी धरपकड़ और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मृतक बरकत मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था और हाल ही में अपने परिवार के साथ अजमेर के सिलावट मोहल्ले में शिफ्ट हुआ था।