अजमेर। अजमेर शहर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अजमेर शहर में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। कुर्सी के लिए टोकने पर बदमाशों ने कर्मचारी के सिर पर रॉड और तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे उसके सिर में 22 टांके आए। यह घटना दरगाह थाना क्षेत्र के होलीधड़ा इलाके में हुई है।