Tue. Jun 9th, 2026
IMG_20260609_165207

अजमेर। जयपुर के खोह नागोरियान इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस भयानक अग्निकांड की चपेट में आने से एक बच्चे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों की हालत नाजुक, SMS अस्पताल में भर्ती है। हादसे में झुलसे चारों मजदूरों को तुरंत सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. आरके जैन के मुताबिक, घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है। समीर और नासिर: 95% तक झुलस चुके हैं। बिलाल: 75% तक जल चुका है। आदिब: 65% तक झुलस गया है। सभी घायल खोह नागोरियान के रहीम नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *