अजमेर। भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर टेस्ट में इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से धूल चटा दी है। टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर विशाल स्कोर (564/8) खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की पहली पारी को 152 रन पर समेटकर मेहमानों को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अफगानिस्तान को 112 रन पर ढेर कर जीत हासिल कर ली।
https://shorturl.fm/sOfq5