Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260608_163338

अजमेर। जयपुर में सोमवार को इंटरनेट बंद है। नंदपुरी अंडरपास के नजदीक जयपुर विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई जारी है। रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए ‘राइट ऑफ वे’ में आ रहे 1 मस्जिद, 2 मंदिर, 1 मजार और 1 सत्संग भवन सहित कुल 5 धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के लिहाज से करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अफवाहों को रोकने के लिए संभागीय आयुक्त के आदेश पर जयपुर उत्तर और पूर्व के दर्जनों थाना क्षेत्रों में रविवार रात 12 से सोमवार रात 12 बजे तक 2G से 5G मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS और सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, X) सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से बिजली सप्लाई भी काट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *