Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260604_143006

अजमेर। अजमेर शहर की पुष्कर घाटी में नौसर गांव और नौसर माता मंदिर के बीच देर रात एक बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि सड़क पर आवाजाही कम होने से बड़ा हादसा टल गया। और चालक को मामूली चोटें आईं। डंपर अवैध बजरी (लगभग 15 टन) ले जाता हुआ पाया गया। माइनिंग विभाग ने बिना रॉयल्टी के अवैध परिवहन करने पर आरोपी चालक पर 1.09 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि नहीं देने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में मामला दर्ज कर वाहन और बजरी जब्त कर ली गई है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने भारी वाहनों के आवागमन को रोकने और सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

One thought on “अजमेर की पुष्कर घाटी में गिरा डंपर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *