Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260525_163309

अजमेर। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ भारत दौरे के तहत जयपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक आमेर किले का भ्रमण किया और राजस्थानी संस्कृति का अनुभव लिया। मार्को रूबियो का जयपुर दौरा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। जहां हवाई अड्डे से वे सीधे आमेर किले के लिए रवाना हुए। आमेर के जलेबी चौक पहुंचने पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनका स्वागत किया। इस ऐतिहासिक दौरे को सांस्कृतिक कूटनीति के रूप में भी देखा गया। जहाँ किले के विभिन्न हिस्सों (जैसे दीवान-ए-आम और शीश महल) में राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। जिन्होंने जयपुर के इतिहास और स्थापत्य कला को करीब से देखा।

4 thoughts on “अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर पहुंचे: आमेर महल में पहुंचे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *