Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260524_153827

 

अजमेर। अजमेर शहर में गंगा दशहरा के पावन उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से शाखा आश्रम, घूघरा, अजमेर की ओर से दिनांक 24 मई, 2026 को बस स्टैंड अजमेर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

भीषण गर्मी को देखते हुए समिति के सदस्यों एवं भक्तजनों द्वारा राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

 

समिति के महात्मा बाई जी एवं पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष यह सेवा कार्य आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

 

मानव उत्थान सेवा समिति शाखा आश्रम, अजमेर ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भक्तजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

 

महात्मा आराधना बाई जी

मानव उत्थान सेवा समिति

शाखा आश्रम, घूघरा, अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *