अजमेर। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे।*नौतपा 25 मई से 2 जून तक, बरसेगी प्रचंड गर्मी* 9 दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह, नौतपा में दोपहर की धूप से बचने की सलाह, जरूरी हो तभी सिर ढककर निकले बाहर, नौतपा में जल दान को माना गया महापुण्य, राहगीरों और पक्षियों के लिए रखे पानी, फ्रिज नहीं, मटके का पानी पीना लाभकारी, आयुर्वेद में घड़े के पानी को बताया श्रेष्ठ