Tue. Oct 20th, 2026
20240131_134414

अजमेर। वार्ड 53 के पार्षद को जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। पार्षद की ओर से युवक के खिलाफ अलवर गेट थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस में एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सारी घटना पार्षद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पार्षद की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोर्स भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *