Tue. Oct 20th, 2026
20240131_054502

अजमेर 30 जनवरी। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि राजस्थान पोर्टल सरकार की प्राथमिकता का कार्य है। इसके लम्बित प्रकरणों को एक माह मेें निस्तारित करने का लक्ष्य रखकर कार्य योजना बनाए। उपखण्ड मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व न्यायालयों में निर्णय की गति को बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रत्येक वाद की सुनवाई कम से कम 15 दिवस में किया जाना सुनिश्चित करें। पुराने प्रकरणों में दस्तावेज तथा बयान सम्बन्धी कार्य पूर्ण हो चुके है। ऎसे प्रकरणों की सुनावाई प्राथमिकता से कर निर्णय पारित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *