Tue. Oct 20th, 2026
20240128_112034

अजमेर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनी नगर में पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज आचार्य विवेक सागर महाराज के सानिध्य में रविवार को हुआ। यहां पर कलश घटयात्रा मंडपशुद्ध ध्वजारोहण सहित कई कार्यक्रम हुए। जिसमें धर्मावलंबियों ने उत्साह से भाग लिया। पंचकल्याण के पहले ही दिन राम बैकुंठ मंदिर पुष्कर रोड से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं एक जैसे रेशमी ड्रेस कोड में नजर आई। बैंड ढोल के साथ 9 घोड़े पर सवार बालक झंडा लेकर चले बाद में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *