Tue. Oct 20th, 2026
20240128_120422

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूजी प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस सत्र से पहली बार यूजी प्रथम वर्ष रेगुलर, एक्स और प्राइवेट विद्यार्थी की परीक्षा सेमेस्टर पद्धति से होगी। जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होगी। बीए रेगुलर और एक्स स्टूडेंट की परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेगी। बीए प्राइवेट की सेमेस्टर परीक्षा 28 फरवरी को शुरू होकर 4 मार्च तक चलेगी। जबकि बीकॉम बीएससी की परीक्षा 8 से 12 फरवरी तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *