Tue. Oct 20th, 2026
Screenshot_20240125-073053_Chrome

अजमेर, 24 जनवरी। रसद विभाग द्वारा कार्यवाही कर रसोई गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाए जाने पर 17 सिलेण्डर जब्त किए गए।

 

     रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी श्री नीरज जैन ने बताया कि क्षेत्र में रसोई गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग करने की शिकायत सामने आने पर प्रर्वतन अधिकारी श्री हेमन्त कुमार आर्य, प्रर्वतन निरीक्षक श्री योगेश कुमार मिश्रा एवं श्री अंकुर अग्रवाल का दल गठित किया गया। दल के द्वारा क्षेत्र में कार्यवाही कर सुमेर सिंह के द्वारा लिए गए किराए के स्थान घोषी कॉलोनी नूर ए इलाही मस्जिद की गली में कार्यवाही कर 17 सिलेण्डर जब्त किए गए। इनमें 7 व्यवसायिक सिलेण्डर, 10 घरेलू सिलेण्डर एवं एक रिफिलिंग पाईप शामिल है। सुमेर सिंह पर एलपीजी आदेश-2000 तथा ई.सी. एक्ट 1955 के तहत सक्षम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *