Tue. Oct 20th, 2026
20240125_132319

अजमेर। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे होगा। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। संभागीय आयुक्त महेंश चंद्र शर्मा संभागीय आयुक्त कार्यालय पर सुबह 8:45 बजे और कलेक्ट्रेट पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर 150 से ज्यादा बच्चे पीटी करेंगे। वही सामूहिक डांस भी बच्चों की ओर से किया जाएगा। और परेड में नो प्लाटून भी आएगी। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को शहर में शान से तिरंगा फहराया जाएगा। पुलिस मैदान में जिला स्तरीय समारोह होगा। सुबह 9:30 बजे जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। परेड में पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड और अन्य शामिल होंगे। समारोह में खेलकूद शैक्षणिक अन्य क्षेत्रों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *