Tue. Oct 20th, 2026
20240123_131054

अजमेर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को गांधी भवन पर धरना दिया गया। कांग्रेसियों ने धरना देकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोन सत्याग्रह किया। इस मौके पर कांग्रेसियों में भाजपा पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अजमेर में गांधी भवन पर धरना दिया गया। इस धरने में मसूदा के पूर्व विधायक राकेश पारीक, नसीम अख्तर इंसाफ, सुनील लारा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *