Tue. Oct 20th, 2026
20240123_134723

अजमेर। पंचशील स्थित सतगुरु लिटिल स्टार प्राइवेट स्कूल के ऊपरी मंजिल पर बने कॉल सेंटर के ऑफिस में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। नीचे ग्राउंड फ्लोर पर संचालित स्कूल में मौजूद बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। लेकिन ऑफिस स्टाफ फस गया। आग लगने के बाद ऑफिस स्टाफ ने उपरी मंजिल पर खड़े रहकर अपनी जान बचाई। जिन्हें बाद में खिड़कियां तोड़कर पुलिस की टीम व आमजन के द्वारा बाहर निकाला गया। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाया गया। वहीं बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *