Tue. Oct 20th, 2026
20240120_145140

अजमेर। ठंड ने एक बार फिर से कहर बरसाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में मौसम में ठंडक कम सी होने लगी थी। ठंड से कुछ राहत जरूर मिल गई थी। लेकिन 19 फरवरी से पुनः बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का पूर्वानुमान है। और इसके साथ ही नॉट क्रम की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर कायम हैं। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक क्रमिक गिरावट के साथ 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है जो अभी राज्य में अधिकांश जगहों पर 14 डिग्री सेंटीग्रेड से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों में कुछ जगह पर घने कोहरे का भी पूर्वानुमान है। ठंड से बचने के लिए लोगों के द्वारा घर, ऑफिस व रास्तों पर अलाप जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *