Tue. Oct 20th, 2026
20240120_181810

अजमेर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अजमेर शहर के बाजार भगवा रंग में सजे नजर आ रहे हैं। अजमेर में श्री राम मंदिर राम प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर की 10 हजार से ज्यादा दुकान और मकान सजाए गए हैं। इसके अलावा 15 बड़े बाजार और क्षेत्र के 9 किलोमीटर आनासागर चौपाटी जगमग रहेगी। सभी जगह पर सजावट का काम अंतिम चरण में है। शहर की ज्यादातर दुकानें भगवा रंग में रंग गई है। भगवान श्री राम की 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अजमेर शहर में भी जगह-जगह हवन पूजन दीप दान किए जा रहे हैं। और शहर के बाजार मुख्य बाजार मुख्य मार्ग सभी को भगवा केसरिया थीम पर सजाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *