Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 11 जनवरी । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री एजाज अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राधेश्याम डेलू की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। समीक्षा बैठक में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम इत्यादि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित् करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 15 सूत्री कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति के सम्बन्ध में चर्चा की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *