Mon. Oct 19th, 2026
20240112_062238

अजमेर, 11 जनवरी। जनवरी माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय आयोजित जन सुनवाई में 11 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत प्रदान की गई। जिला कलकलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने पुष्कर में जन सुनवाई की।

 

लोक सेवाओं की सहायक निदेशक सुमन शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय जनसुनवाई में से उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन जनवरी माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्डों पर आयोजित हुई। इस जन सुनवाई के दौरान प्राप्त 114 प्रकरणों में से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने पुष्कर के उपखण्ड कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में व्यक्तियों के अभाव अभियोग सुने। मौके पर 25 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 3 प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के लिए विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए कहा गया। जिला कलक्टर ने राजस्व सम्बन्धी प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए कहा। नगर पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *