Mon. Oct 19th, 2026
20240102_065421

अजमेर, एक जनवरी। निवर्तमान सम्भागीय आयुक्त श्री सी.आर.मीणा की सेवानिवृत्ति के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें श्री मीणा ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। सबसे बडी बात राजकीय सेवा में किए गए कार्य से आत्मसन्तोष मिलना है। राजकीय सेवा में जनता से सीधे सरोकार वाले विभागों में कार्य करने का अवसर मिला। यह सौभाग्य की बात है। प्रत्येक पदस्थापन पर नया सीखने को मिला। दलभावना के साथ कार्य करने से कार्य की गति तथा क्षमता में वृद्वि होती है। चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में सरलता से कार्य करना चाहिए। राजकीय सेवा के दौरान सभी को समय दिया जाता है। उससे परिवार को कम समय मिल पाता है। सेवानिवृत्ति के पश्चात परिवार को समय देने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *