Mon. Oct 19th, 2026
20240101_184744

अजमेर। राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख धर्मगुरु गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। दरगाह के खादिमों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दरगाह में चादर पेश कर और प्रदेश में अमन चैन भाईचारा और शांति की दुआ की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सोमवार को राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख धर्म गुरुधर्म गुरविंदर सिंह ढिल्लों एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। ढिल्लो दोपहर को चार्टर्ड प्लेन से किशनगढ़ स्थित एयरपोर्ट पर पहुंचे। फिर सड़क मार्ग से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे इसके बाद में वह तबीजी स्थित सत्संग भवन के लिए रवाना हो गए। ढिल्लो के दरगाह जियारत के दौरान सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *