अजमेर। अजमेर शहर के नाचन बावड़ी (घुघरा) क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 1,10,000 रुपए नकद और सोने के गहने ले गए। यह घटना 21 नवंबर की रात से 22 नवंबर 2026 की सुबह के बीच हुई। जब परिवार गांव गया हुआ था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोर करीब 1,10,000 रुपए नगद 2 चेन, 1 हार और 2 अंगूठी चुरा कर ले गए। परिवार को घर लौटने पर कमरे और आलमारी का सामान बिखरा मिला।