Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20261120_184950

अजमेर। राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका दिया है। पंचायत समिति के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने बीजेपी के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर को शाम 4 बजे तक 6,878 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके थे। इनमें कांग्रेस ने 3419 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 2,040 सीटें मिलीं। यानी कांग्रेस ने बीजेपी से 1,379 ज्यादा सीटें अपने नाम कीं। यह अंतर ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन की ओर इशारा करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *