अजमेर। जयपुर से एक हैरान मामला सामने आया है। जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। यहां एक 7 साल की बच्ची की नूडल्स खाने के बाद मौत हो गई है। जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ये नूडल्स घर पर ही बनाया गया था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को बच्चे पास की दुकान से मैगी का पैकेट लाए थे और दोपहर में पीहू व दिव्यांशी ने मैगी खाकर सोने के बाद तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़ी बहन का इलाज किया गया गया। करधनी थाना पुलिस प्रथमदृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है। और नूडल्स के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।