अजमेर। अजमेर जिला परिषद के वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी संतोष गुर्जर ने लॉटरी के जरिए जीत दर्ज की है। आज (20 नवंबर 2026) हुई मतगणना के दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मतगणना पूरी होने पर भाजपा की संतोष गुर्जर और कांग्रेस के ओम प्रकाश गुर्जर दोनों को बराबर 8,618-8,618 वोट मिले। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद निर्वाचन नियमों के तहत लॉटरी (पर्ची) निकाली गई। जिसमें भाजपा नेता अर्जुन नलिया की पत्नी संतोष गुर्जर विजेता घोषित हुईं।