Tue. Oct 27th, 2026
IMG_20261027_151726

अजमेर। अजमेर शहर में सहारा इंडिया के निवेशकों और फील्ड वर्कर्स ने अपनी जमा पूंजी और भुगतान की मांग को लेकर 27 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया। अजमेर सहारा इंडिया संघर्ष समिति’ के बैनर तले सैकड़ों निवेशकों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का दावा है। कि अजमेर जिले के निवेशकों के लगभग 2700 करोड़ रुपए सहारा इंडिया में अटके हुए हैं। निवेशकों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से सीधे हस्तक्षेप कर फंसे हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की गई है। जमाकर्ताओं की रकम जल्द लौटाने, बंद पड़ी सहारा की शाखाओं को दोबारा शुरू करने तथा वर्ष 2018 से बेरोजगार हुए फील्ड वर्कर्स को रोजगार या उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *