अजमेर। अजमेर शहर में राजस्व मंडल के सदस्य और आईएएस अधिकारी के साथ कार की डिलीवरी के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। टोयोटा की हाइब्रिड कार देने का झांसा देकर आरोपी पैसे लेकर गायब हो गया। पीड़ित आईएएस अधिकारी ने कोतवाली थाने में विक्रम ओझा, सुनील प्रजापत और आशीष बाहेती के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।