अजमेर। अजमेर शहर में साइबर ठगों ने आरटीओ (RTO) चालान और मेदांता हॉस्पिटल के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में दो बुजुर्गों से कुल 4,72,485 रुपये की ठगी की है। दोनों मामलों को मिलाकर कुल 4,72,485 रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने पीड़ितों के मोबाइल फोन पर APK लिंक भेजा और झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए। एक बुजुर्ग के खाते से आरटीओ चालान के नाम पर 6 बार में कुल 2,40,485 रुपये निकाल लिए गए। आनासागर लिंक रोड निवासी 75 वर्षीय राजेंद्र माथुर से मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल (गुड़गांव) में पत्नी के अपॉइंटमेंट के नाम पर 2,32,000 रुपये ठग लिए गए।