अजमेर। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में 22 सितंबर 2026 की रात को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बंदियों ने अपने-अपने बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। एक बंदी ने पत्थर फेंककर और दूसरे ने दीवार पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल की बैरक नंबर-1 (ब्लॉक नंबर-1 की सेल 3 और सेल 5)। जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों आरोपी बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।