Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260927_154555

 

 

अजमेर। बालोतरा/गुड़ामालानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी रविवार को भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र (श्री अन्न वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र), गुड़ामालानी के कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गुड़ामालानी पहुंचे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी स्थित बूथ संख्या 276, राठौड़ों की ढाणी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना।

 

इस अवसर पर भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों से सीधे जुड़ने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यों को देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का निरंतर प्रयास है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, श्री अन्न तथा किसानों की आय और कृषि को अधिक सशक्त एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। गुड़ामालानी में बाजरा अनुसंधान केंद्र का विकास पश्चिमी राजस्थान सहित देश के शुष्क एवं अर्धशुष्क क्षेत्रों के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

इस दौरान बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट सहित कृषि मंत्रालय के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *