Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260925_204746

 

 

अजमेर। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, माकड़वाली, अजमेर में आयोजित *70वीं अजमेर जिला स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता* में मयूर स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा दिविशा वैष्णव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।

 

प्रतियोगिता में दिविशा वैष्णव ने कुल 6 राउंड में से 5 राउंड में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

 

दिविशा की इस उपलब्धि पर मयूर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *