Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260925_155252

अजमेर। अजमेर शहर के वैशाली नगर स्थित ईदगाह चौराहे के पास चोरी का माल बरामद करने पहुंची आरपीएफ (RPF) टीम का स्थानीय लोगों और परिजनों ने घेराव कर हंगामा किया। आरपीएफ (RPF) टीम रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में पहले पकड़े गए आरोपी बादल की निशानदेही पर ईदगाह रोड स्थित कबाड़ी निजाम की दुकान पर माल बरामद करने गई थी। कार्रवाई के दौरान कबाड़ी की पत्नी गाड़ी के आगे लेट गई और परिजनों ने पुलिस पर 50 हजार रुपए लेने का गंभीर आरोप लगाया। इस हंगामे के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *