Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260921_130716

अजमेर। अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेड़ी (बांदनवाड़ा) टोल प्लाजा पर 20 सितंबर 2026 की शाम को टोल विवाद के चलते बड़ी घटना हुई थी। टोल टैक्स देने को लेकर कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 10 से 15 बिना नंबर की गाड़ियों में सवार होकर हथियारबंद बदमाश टोल प्लाजा पर पहुंचे। बदमाशों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की, पथराव किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और टोल इंचार्ज की खिड़की पर गोलियां भी चलाईं। जान बचाने के लिए कर्मचारी ऑफिस की छत पर चढ़ गए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार/डिटेन कर लिया है। और बाकी बदमाशों की तलाश के लिए जिलों में नाकाबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *