अजमेर, 20 सितम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर द्वारा रविवार को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
अभियान के तहत कायड़ चौराहा पर युवाओं द्वारा नशामुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान एवं मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। साथ की नुक्कड़ नाटक कर आमजन तक नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संदेश पहुँचाया।
कार्यक्रम में फोर्स डिफेंस एकेडमी कायड़ में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत ’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न नारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना तथा फोर्स डिफेंस अकादमी के संस्थापक मोहम्मद शरीफ सहित लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री मुरारी लाल , महाराणा प्रताप युवा मंडल अध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी शर्मा, मयंक सिंह नेगी, पुखराज सोनी, केशव अजमेरा, जगदीश शर्मा, मानसी अधीर, एवं वीर शिवाजी युवा मंडल से सारा शर्मा, मृगेश वशिष्ठ, दीपशिखा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलखुश मोहम्मद द्वितीय स्थान रोहन रावत एवं तृतीय स्थान माजिद खान को मिला ।