Sun. Sep 20th, 2026
IMG_20260920_145121

अजमेर। अजमेर में राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा (Re-Exam) आज यानी 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। पिछली परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। अजमेर में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। मेटल बटन वाली शर्ट-टीशर्ट पहनकर आने वाले उम्मीदवारों को रोका गया। डमी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए चेहरे की पहचान (Face Recognition), अंगूठे के निशान और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग किया गया है। ओएमआर शीट (OMR Sheet) में पांचवां विकल्प (अनुत्तरित प्रश्न के लिए) भरना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे भरने के लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *