Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260921_131500

अजमेर। अजमेर शहर के माकड़वाली पुष्कर बायपास पर रास्ते में साइड देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने ताजा कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत 29 अगस्त को माकड़वाली गांव में पुष्कर बायपास के पास वाहन को साइड देने की बात पर मामूली कहासुनी और विवाद हुआ था। आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित युवक पर लाठी-डंडों, लोहे के सरियों और तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस जानलेवा हमले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर देवराज उर्फ देवा गुर्जर (निवासी माकड़वाली केरियों की ढाणी) और राजवीर उर्फ राजू उर्फ कीड़ी को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा देवराज गुर्जर पर 7,500 रुपये और राजवीर पर 2,500 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले प्रहलाद बख्तावरपुरा, भरत चारण, सत्यनारायण उर्फ सत्तू गुर्जर और सोपाल गुर्जर को पकड़ा गया था। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *