Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260817_131028

अजमेर। अजमेर शहर में एक बैंक की महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता और लज्जा भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। जहां किसी सहकर्मी ने उनकी टेबल से आधार कार्ड लेकर उसकी फोटोकॉपी पर अश्लील बातें लिखकर कार्यालय के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला बैंककर्मी के आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर अश्लील टिप्पणियां लिखकर कार्यालय परिसर (बाथरूम, पेंट्री और बेसमेंट पार्किंग) फैलाई गई। सहकर्मी पर शक जताया गया है। महिला की लज्जा भंग करने और प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *