अजमेर। अजमेर शहर में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त (अवैध मादक पदार्थ) की तस्करी पकड़ी गई है। अजमेर जिला स्पेशल टीम (DST) और गेगल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप वाहन से इस खेप को जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.51 करोड़ रुपये है। गेगल थाना क्षेत्र अजमेर में 10 क्विंटल से अधिक डोडा-पोस्त जो नींबू-संतरे के छिलकों के नीचे छिपा कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है