Sat. Oct 17th, 2026
IMG_20261017_130659

अजमेर। अजमेर शहर के मांगलियावास थाना प्रभारी हरीश चौधरी को एनडीपीएस (NDPS) मामले में ड्रग्स/अफीम के आरोपी को बचाने और उसके बदले पैसे मांगने के आरोप में निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले अफीम तस्करी (NDPS एक्ट) से जुड़े एक मामले में थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोपी को बचाने और जब्त की गई अफीम को रिकॉर्ड में न दिखाने के बदले मोटी रकम (रिश्वत) की मांग की थी। इस गंभीर शिकायत और अफीम को जब्त नहीं करने के आरोपों के बाद, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार देर रात मांगलियावास थाना प्रभारी हरीश चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। थाना प्रभारी हरीश चौधरी विवादों में रहे हैं और इस कार्रवाई से पहले भी उन्हें एक बार लाइन हाजिर किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *