अजमेर। एन.एम.ओ के ग्रीन ड्राइव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माकड़वाली अजमेर में सम्पन्न हुआ। जिसमें नीम, जामुन, शीशम, अर्जुन के कुल 50 वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में कुल 70 चिकित्सक/ विद्यार्थीयों का सहभाग रहा।
इस अवसर पर एन.एम.ओ की कार्यकारणी के सदस्यों सहित डाॅ रमेश अग्रवाल, राजस्थान क्षेत्र संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डाॅ ज्योत्स्ना रंगा CM&HO अजमेर, डाॅ अनिल सामरिया प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, डाॅ अरविंद खरे अधीक्षक जलाने हॉस्पिटल अजमेर, डाॅ लाखन पोसवाल-अध्यक्ष, डाॅ जसवंत सिंह BCMO अजमेर की गरिमामय उपस्थिति व नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। डाॅ धर्मेन्द्र बी नागपाल, डाॅ विजयपाल, डाॅ संजीव सूडिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ राजेश खत्री, प्रान्त संरक्षक की उपस्थिति रही।
🌴🌴🌴🌴🌴
*एन.एम.ओ, महानगर अध्यक्ष*