अजमेर। अजमेर शहर में कचहरी रोड पर रामसेतु एलिवेटेड ब्रिज के पिलर से एक रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में बस ड्राइवर और करीब 5-6 यात्री घायल हो गए। इसके अलावा पीछे आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बस से टकरा गई। नया ड्राइवर होने और रूट की जानकारी न होने के कारण यह हादसा हुआ। ब्यावर से आ रही रोडवेज बस ब्रिज के पिलर से टकरा गई। ड्राइवर नया था और उसे एलिवेटेड रूट की सही जानकारी नहीं थी। बस ड्राइवर और कुछ यात्री घायल हुए। जिन्हें जेएलएन अस्पताल भेजा गया।