Sat. Aug 15th, 2026
IMG_20260814_142814

अजमेर। अजमेर शहर में राजस्व मंडल के जर्जर भवन को लेकर कर्मचारियों में विरोध शुरू कर दिया है। अजमेर के राजस्व मंडल में काम के दौरान छत का प्लास्टर अचानक डीएफए अरुणिमा सिन्हा के सिर पर गिर गया। इस हादसे में उनके सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया। गुरुवार दोपहर अधिकारी अपने चैंबर में काम कर रही थीं। तभी अचानक प्लास्टर आ गिरा। सिर पर चोट लगने के साथ कमरे में रखा प्रिंटर व अन्य सामान टूट गया। जर्जर भवन और सुरक्षा की मांग को लेकर करीब 500 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। 150 करोड़ रुपये के नए भवन की घोषणा हो चुकी है। लेकिन बजट और जमीन का काम अभी अटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *